Breaking News

बिहार : सलमान खान की शादी की मन्नत लिए उनकी माँ ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका

picsart_11-21-01-47-39-487x405पटना : बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का परिवार से उनकी मां व उनकी समधिन, सलमान की बहन अलवीरा और बहनोई पटना पहुंचे हैं। साथ में फिल्म स्टार सलमान के बहनोईल अतुल अग्निहोत्री भी हैं। उन्होंने रविवार को पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इसके पहले रविवार को नालंदा के खंडहरों को भी देखा।

सलमान का परिवार बिहार क्यों आया है, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. हालांकि, उनकी मां ने इसे ‘निजी’ यात्रा बताया है. शहर में चर्चा है कि मां सलमान की शादी की मन्नत मांगने के लिए सभी धर्मों के तीर्थों की यात्रा कर रही हैं.

पटना में सलमान खान के परिवार ने गुरु गोविंद सिंह से जुड़ी स्मृतियों के दर्शन किए. तख्त हरिमंदिर साहिब के बाद उन्होंने पटना के कुछ अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया. इस दौरान परिवार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि बिहार आना उन्हें अच्छा लगा.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …