Breaking News

भाजपा सांसद भोला सिंह का आरोप-नीतीश परिस्थितियों के सीएम नहीं बल्कि 34 से अधिक कांडों के हैं मुजरिम

picsart_11-21-05-23-06-358x308उ.स.डेस्क : गोलाबारी में घायल हुए बेगूसराय के व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि आज बिहार मे जंगलराज लौट अाया है यही वजह है की बिहार के विभिन्न जिलों में अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी हैं.

भोला ने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थिति विशेष के मुख्यमंत्री नहीं हैं बल्कि वो 34 से अधिक कांडो के मुजरिम है. सांसद ने कहा कि जो लोग उन्हें यानि नीतीश को परिस्थिति विशेष का मुख्यमंत्री कहते हैं वो गलत है. उन्होंने आरोप लगाया की महागठबंधन विकास के लिए नहीं, जानमाल की सुरक्षा के लिए नहीं, महिलाओं की आबरू की हिफाजत के लिए नहीं बल्कि बिहार मे जंगलराज लाने के लिए ही बना था.

साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिहार में एक ही सरकार में दो सरकारें चल रही है. एक पूरब तो एक पश्चिम. बिहार मे एक ही व्यवस्था में दो व्यवस्था चल रही है । जिसके कारण बिहार मे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आपस में बंटे हुए हैं.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …