जालंधर(राजीव धम्मि/गगनदीप सिंह सिप्पी): आज मकसूदा चौक में ऑटो सवार लवप्रीत निवासी जनता कॉलोनी का एक एक्टिवा चालक द्वारा पर्स छीनकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है | जानकारी अनुसार लवप्रीत पुत्री जसवंत सिंह ने बताया कि वह जनता कॉलोनी से अपनी बुआ परमजीत कौर माता सतविंदर के साथ बैठकर शहर की तरफ शॉपिंग के लिए जा रही थी और अभी मकसूदा चौक में पहुंची ही थी कि एक सफेद activa में सवार 22- 23 वर्षीय सावला सा लड़का उसका पर्स खींचकर ले भागा ,उन्होंने चिल्ला कर आस-पास लोगों को आवाज दी पर किसी का ध्यान नहीं गया | अतः ऑटो वाले ने उसका पीछा किया पर वह भगत सिंह कॉलोनी फ्लाईओवर से होते हुए वेरका मिल प्लांट की तरफ भाग निकला | उसी समय वहां से गुजर रहे भाजपा नेता उमेश बत्रा से उन्होंने जब इस बारे में बताया और मदद मांगी तो उन्होंने उसी समय मौके पर थाना नंबर 1 के प्रभारी को सूचित किया गया जिन्होंने asi किशोर को भेज कर ब्यान लिए | लवप्रीत ने बताया कि उनके पर्स में ₹2000 के ही करीब थे पर बरसात में ही पर्स में पड़ा उनका मोबाइल बहुत महंगा था जिसमें काफी सारे कोंटेक्ट भी थे, साथ ही पैन कार्ड और एटीएम कार्ड भी था |
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !