Breaking News

झंझारपुर : मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई !

img-20161204-wa0026दरभंगा (झंझारपुर) : मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन की एक आवश्यक बैठक छेदी राम की अध्यक्षता में ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 प्रेम कांत दास, संगठन के जिलाध्यक्ष्ज्ञ अजय कुमार अमर ने मार्गदर्शन किया। इस बैठक को यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष लखनौर कारी महतो, मधेपुर के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कांत यादव, संकुल अध्यक्ष वीणा देवी, जीवछ मंडल, सीता देवी, जगतारणी देवी, अरहुल देवी, शहाना खातुन, सुरमिला देवी, भगबनियॉ देवी, अर्चना देवी, कौशल्या देवी, रेणू देवी इत्यादि वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में संगठन एवं आंदोलन की समीक्षा तथा प्रखंड कमिटियों के गठन एवं सक्रियता पर जोर दिया गया।

मिड डे मिल कर्मियों की प्रमुख केन्द्रीय मांगेंः-
1. प्रतिमाह 18,000 रू0 का न्यूनतम वेतन का निर्धारण
2. मिड डे मिल वर्कर्स को सरकारी कर्मी का दर्जा
3. 2013 में घोषित 2000 के वेतन वृद्धि तुरंत लागू करने
4. छॅटनी बंद करने
5. पर्याप्त बजट का आवंटन
6. नीजीकरण, केन्द्रीय रसोईघर एवं एन.जी.ओ. पर रोक
7. मातृत्व अवकाश मासिक अवकाश की गारंटी
8. ईलाज एवं आपात सेवा की व्यवस्था
अगामी 21 दिसम्बर को जिलाधिकारी, मधुबनी के समक्ष धरना प्रदर्शन में झंझारपुर अनुमंडल से अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …