Breaking News

बिहार : एल0पी0जी0 बिक्रेता ग्राहकों से सिर्फ कैश में ही भुगतान लेने का दवाब नही डाल सकते !

lpgदरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला आपूर्त्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई। जिला के घरेलू एवं व्यवसायिक एल0पी0जी0 बिक्रेताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने प्रतीक्षा सूची के अनुरूप गैस आपूर्त्ति सुनिश्चित करने का निदेश दिया। एल0पी0जी0 बिक्रेता ग्राहकों से सिर्फ कैश में ही भुगतान लेने का दवाब नही डाल सकते है। इसके लिए चेक अथवा बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। जिला के तीनों अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी को एल0पी0जी0 बिक्रेताओं के एल0पी0जी0 सिलेण्डर के बिक्री की साप्ताहिक समीक्षा कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। विशेष रूप से व्यवसायिक कनेक्शनों की जाँच करने का निदेश दिया गया। ताकि यह पता चल सके कि वे अपने खपत के अनुसार व्यवसायिक गैस सिलेण्डर का क्रय कर रहे अथवा नही। संदेहास्पद स्थिति के पाये जाने पर विस्तृत जाँच करने का निदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे उज्जवला गैस योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये जाने की समीक्षा की गई।

मानक प्रावधान के अनुरूप गैस कनेक्शन देने का निदेश दिया गया। खाद्य उठाव एवं वितरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रबंधक एस0एफ0सी0 को निदेश दिया कि दिसम्बर माह का अनाज हर हाल में दिसम्बर में ही उठाव सुनिश्चित करें। डोर स्टेप डिलेवरी में आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभागीय मार्ग दर्शन के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया। जन वितरण प्रणाली के समीक्षा की क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण कर संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारीगण को विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अपने स्तर से जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण कर समेकित प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को देगें। जन शिकायत एवं लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर गंभीरता एवं तत्परता से त्वरित कार्रवाई करने का निदेश जिला पदाधिकारी ने दिया। लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों के नियत समय पर निष्पादन न होने की स्थिति में आर्थिक दंड लगाया जाएगा। प्रत्येक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अपने ग्राहकों में से कम से कम 20 लोगों का मोबाईल नम्बर देगें, ताकि खाद्य पदार्थ एवं किरासन तेल की उपलब्धता के बारे में उन्हें जानकारी दी जा सके।
बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर डॉ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर अमित कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल मो0 शफिक, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी डॉ0 राम बाबू कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सभी प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं सभी एल0पी0जी0 वितरक, किरासन तेल वितरक उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …