Breaking News

बिहार :: बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े लूट, गोली मार कर एक की हत्या

11272016231829समस्तीपुर : मंगलवार की सुबह अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान लूट की घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या भी कर दी. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस अपराधियों की खोज में लगी है, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है. समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित असीनचक गांव के बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में यह बड़ी वारदात हुई. सुबह बैंक की खिड़की तोड़कर अपराधी घुसे. इस दौरान पास में ही सोये एक दुकानदार की नींद अचानक से टूट गई. उसने बैंक के पास जाकर देखा तो अपराधियों की भी नजर उस पर पड़ गई. इसके बाद उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई.

अनुमान के मुताबिक दुकानदार के शोर मचाने की आशंका को देखते हुए अपराधियों ने उसे गोली मार दी और बाद में लूटपाट को अंजाम देकर भाग गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …