Breaking News

बिहार :: आभूषण कारीगर के घर भीषण डकैती

11292016194753मधुबनी : वार्ड नं. पांच स्थित बड़ा बाजार में एक आभूषण कारीगर के घर बुधवार की देर रात भीषण डकैती हुई। डकैत 30 हजार नकद सहित 12 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान उन्होंने घर के लोगों को हथियार के बल पर रस्सियों से बांध दिया तथा मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वे शोर न कर सकें। घटना के बाद पुलिस मधुबनी, दरभंगा व आसपास के इलाकों में छोपमारी कर रही है।

गृहस्वामी भगवान जी की पत्नी जयश्री देवी के अनुसार बुधवार देर रात दो से तीन बजे के बीच पांच-छह अपराधी जबरन घर में घुस गए। उन्होंने घर के लोगों को रस्सी,कपड़ों से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद चाकू का भय दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया गया। घर में रखी एक आलमारी की चाबी जबरन लेकर सोना-चांदी व नकदी लेकर चलते बने।

मालूम हो कि गृहस्वामी भगवान जी अपने पैतृक गांव महाराष्ट्र के सांगली गए हुए हैं। उन्हें घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से परिजनों द्वारा दे दी गई है।भगवान जी करीब तीन दशक से यहां आभूषण की सफाई का कार्य कर रहे हैं।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …