Breaking News

बिहार :: पिस्तौल का भय दिखा पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख रुपए

11312016201229मधुबनी : अपराधियों ने बेनीपट्टी स्थित बसैठ में चित्रगुप्त पेट्रोल पंप पर देर रात धावा बोल एक लाख रुपये लूट लिए और आराम से चलते बने। पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी कर उनकी खोज में जुट गई है, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक सवार दो अपराधी पेट्रोल पंप पर आए और वहां मौजूद कर्मी से दो सौ रुपये का पेट्रोल मांगा। इसी दौरान उनके चार-पांच और साथी भी पहुंच गए। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद प पुलिस देर रात से ही अपराधियों की तलाश कर रही है। जिले की सीमाओं पर तलाशी ली जा रही है। हालांकि, उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। आशंका है कि अपराधी जिले की सीमा से बाहर दरभंगा या कियी अन्य स्थान पर जा छिपे हैं।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …