लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी विश्वनाथ प्रसाद की पुत्री बी- कॉम की छात्रा नेहा आनंद (उम्र 25 वर्ष) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बुधवार की अहले सुबह अपने ही घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ पंकज कुमार, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखने के बाद परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात नेहा आनंद को किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट लगाई गई थी। मां की डांट के कारण गुस्सायी नेहा ने अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नेहा बचपन से ही गुस्सैल थी।
बचपन में भी डांट-फटकार करने पर वह कमरे में बंद हो जाती थी। कोट प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की वजह से बी-कॉम की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला लगता है। घटना के संबंध में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !