Breaking News

बिहार : लूटेरों ने पैसेंजर ट्रेन में मचाई लूट, लाखों रुपये की संपत्ति लूटी।

img-20170106-wa0002लखीसराय : किउल झाझा रेलवे खंड पर गुरुवार की देर शाम कुंदर हॉल्ट के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रेन की बॉगी में प्रवेश कर नगद और जेवरात समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। किउल- बैद्यनाथधाम पैसेंजर ट्रेन (53574) डाउन जैसे ही कुंदर हॉल्ट के समीप रूकी। दो अपराधी ट्रेन की एक बॉगी में चढ़ गए।

दोनों अपराधी मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। ट्रेन खुलते ही दोनों अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर दिया। बॉगी में करीब 50 यात्री सवार थे। अपराधियों ने एक-एक कर सभी से सामान और नगद रुपये लूटने शुरू कर दिए। सभी यात्रियों से लूटपाट कर वे लोग आगे वैक्यूम कर उतर गए।

इस मामले में दो यात्री जमुई स्टेशन पर आकर लूटपाट के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी थाना अध्यक्ष भगवान प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। लूटपाट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पहल की जा रही है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …