Breaking News

मदरसा के भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप !

47_bigप्रतापपुर (रांची ब्यूरो) : प्रतापपुर प्रखंड के नवरत्नपुर में मदरसा के भूमि पर जबरन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मदरसा के मोतवली सदर हाजी मोहम्मद मुस्लिम व अन्य ने प्रतापपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। जिसकी प्रतिलिपि हुमाजांग पंचायत की मुखिया को भी दी गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम नवरत्नपुर के निवासी अशरफ खान, अफजल खान, अकबर खान तीनों पिता कमाल अहमद खान ने मदरसा शाखा मख्दूम अशरफ मिशन नवरत्नपुर के नाम से खाता 18, प्लाट 95/247, रकबा 0.95 डिस्मिल मधे 0.40 डिस्मिल जमीन बख्शिश नामा दिया है। जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 15 फरवरी 2006 को हुई थी।

आवेदन में स्पष्ट लिखा गया है कि ग्राम नवरत्नपुर थाना प्रतापपुर, जिला चतरा के निवासी चूरामन यादव वगैरह ने सोमवार 25 जुलाई 2016 को उक्त जमीन की जबरन जोताई कर दी है। जबकि जमीन की मापी मंगलवार को ही होनी थी। उल्लेखनीय है कि ग्राम बोधना विशनपुर में मख्दूम अशरफ मिशन के सरपरस्त पीरे तरीकत सैयद अल्हाज डा. जलालुद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में मदरसा अशरफिया जामे कौसर संचालित है, जो पंजीकृत भी है। आवेदकों ने मदरसा की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …