Breaking News

बिहार : अनुमंडलीय स्तर का पॉलिटेक्निक बेनीपुर में जल्द ही आरम्भ।

दरभंगा : अनुमंडलीय स्तर का पॉलिटेक्निक बेनीपुर में शीघ्र खोला जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को बेनीपुर, आशापुर एवं बहेड़ा के बीच उपयुक्त स्थल चयन करने का आदेश दिया गया है। वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्धीकी ने शुक्रवार को बेनीपुर प्रखंड के कोठबन्ना गांव में देर शाम उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आशापुर के कोशी प्रोजेक्ट परिसर में पर्याप्त सरकारी जमीन है। कोशी प्रोजेक्ट का कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरण होने के कारण सरकारी भूमि अनुपयोगी बन गया है। इसके अलावा पर्याप्त जमीन बेनीपुर, आशापुर एवं बहेड़ा के बीच मिल जाता है तो उस स्थान को चयनित किया जाए। मंत्री ने कहा कि बेनीपुर से मेरा पुराना लगाव है और जीवन भर रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास के नाम पर अलीनगर एवं बेनीपुर में कोई भेदभाव नहीं होगा। दोनों क्षेत्र को विकास के एक श्रेणी में रखा गया है। श्री सिद्धीकी ने कहा कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक होने के नाते अलीनगर क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व बनता है। मंत्री ने बेनीपुर प्रखंड के मकरमपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मो. इशा के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मौके पर बलनी पंचायत के मुखिया पंकज कुमार झा, कृष्णमोहन प्रसाद, मोलवी हाफीज, मोहन राम, रामनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …