Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व मंत्री सुदेश महतो जी के साथ खेला फुटबाॅल !

indexcvreरांची (रांची ब्यूरो) : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को सिल्ली पहुंचे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश के मौसम में फुटबाॅल खेलना धोनी को काफी पसंद है। रांची से 60 किमी दूर सिल्ली पूर्व मंत्री और धोनी के मित्र सुदेश महतो का कार्यक्षेत्र है। धोनी सिल्ली के फुटबाॅल मैदान में सुदेश की टीम के साथ फुटबाॅल मैच खेलते हैं। इन दिनो धोनी तीन महीने के अवकाश पर हैं। इस दौरान वह जिम के साथ साथ फुटबाॅल खेल कर अपना अभ्यास जारी रखे हैं। सिल्ली में शनिवार को उत्सव का माहौल था। धोनी के पहुंचे के बाद सिल्ली में भारी बारिश ने उनका स्वागत किया। बारिश खत्म होते ही फुटबाॅल मैच हुआ जिसका आनंद सिल्लीवासियों ने जमकर उठाया ।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …