Breaking News

उ०प्र० :: 52 वर्षीय महिला के साथ रेप के बाद ह्त्या।

1065491-RapeAFPxx-1457959553-650-640x480

लखनऊ  राज प्रताप सिंह (उ०प्र०) – 52 वर्षीय महिला के साथ रेप के बाद ह्त्या का मामला सामने आया है। इटौंजा में रिटायर जल निगम कर्मी की 52 वर्षीय पत्नी की रेप के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका अर्धनग्न शव कुम्हरावां बिजली उपकेन्द्र के पास मिला। गले पर रस्सी कसी थी जबकि चेहरे पर चोट के निशान थे।
महिला शनिवार शाम डालीगंज स्थित अपने घर से निकली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो घटनास्थल से 500 मीटर दूर बाग में महिला की साड़ी, शॉल और जेंट्स जैकेट पड़ी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मूलत: कुम्हरावां निवासी रिटायर जल निगम कर्मी डालीगंज के पतौरागंज में परिवार के साथ रहता है। परिवार में 52 वर्षीय पत्नी, दो बेटे व दो बेटी हैं। बड़े बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। महिला शनिवार शाम 5 बजे घर से निकली थी। रात 9 बजे तक वह वापस नहीं आई तो बेटों ने उनके नंबर पर कॉल की। पर, मोबाइल स्विच ऑफ था। घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की, परिचितों-रिश्तेदारों को फोन किया लेकिन महिला का पता नहीं चला। रविवार सुबह बेटे ने कुम्हरावां में रहने वाले अपने चाचा को फोन करके मां के बारे में पूछा लेकिन वह भी जानकारी नहीं दे सके।
रविवार सुबह करीब 8 बजे बाबागंज रोड से रघुनाथपुर जाने वाली सड़क पर उपकेंद्र के कर्मचारी ने एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की गर्दन पर रस्सी कसी हुई थी। कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला का शव मिलने की सूचना पर भीड़ जुटने लगी। गांव में रहने वाले महिला के देवर ने शव की पहचान करते हुए घरवालों को सूचना दे दी। इस पर घरवाले भी गांव पहुंच गए।
एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेन्द्र यादव, सीओ बीकेटी तनु उपाध्याय ने घटनास्थल पर आकर पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को बुलवाया। घटनास्थल पर गंध लेने के बाद खोजी श्वान सड़क से मुड़कर बाग की ओर दौड़ पड़ा। करीब 500 मीटर दूर एक बाग में पुलिस को महिला की साड़ी, शॉल व जेंट्स जैकेट पड़ी मिली। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह जैकेट हत्यारे की हो सकती है। पुलिस ने कपड़े बरामद करके जांच के लिए भेजे हैं।
घरवालों ने बताया कि महिला मोबाइल फोन लेकर निकली थी। वहीं पुलिस को घटनास्थल पर कोई मोबाइल नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि हत्यारा यह मोबाइल अपने साथ ले गया होगा। पुलिस महिला की कॉल डिटेल निकलवा रही है। देखा जा रहा है कि उसकी आखिरी बार किस नंबर पर बात हुई और मोबाइल कब स्विच ऑफ हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने रेप की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …