Breaking News

जिओ हैप्पी आवर्स अनलिमिटेड डाटा, यूजर्स को मिला एक और शानदार तोहफा

PicsArt_02-16-10.24.23-640x440रिलायंस जिओ ने अपने यूजर्स को एक और शानदार तोहफा दिया है। अगर आप जिओ यूजर हैं और आपको फिल्में देखने का शौक है, तो जिओ आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। आपको बता दें कि My Jio App में मौजूद Jio Cinema एप के जरिये यूजर्स अब फिल्मों को देखने के साथ-साथ उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिओ ने कहा है कि यूजर्स के लिए एक नया फीचर अपडेट किया है, जिसके जरिए यूजर्स रिलायंस जिओ की एफयूपी यानि फेयर यूजेज पॉलिसी पर बिना कोई असर डाले अपनी सहूलियत के मुताबिक फिल्में देख सकते हैं। यह ऑफर केवल जिओ यूजर्स के लिए ही वैध है।

Jio Cinema एप का नया अपडेट: इसके तहत यूजर्स फिल्में डाउनलोड करने के बाद उन्हें ऑफलाइन मोड में देख भी सकते हैं। फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए मीडियम, एचडी क्वॉलिटी जैसे विकल्प दिए गए हैं। जैसा हम सभी जानते हैं कि जिओ यूजर्स को फेयर यूजेज पॉलिसी के तहत 1जीबी प्रतिदिन 4जी डाटा मिलता है, जिसके बाद स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में इस एप के नए अपडेट को इस्तेमाल करना यूजर्स के डाटा को जल्दी खत्म कर सकता है। इस परेशानी से निपटने के लिए यूजर्स जिओ के हैप्पी आवर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है हैप्पी आवर्स : इसके तहत रात 2 बजे से 5 बजे तक यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड स्पीड में मिलता है। यूजर्स की 1जीबी की डेली लिमिट भी खत्म नहीं होती। ऐसे में अगर आप फिल्मों को ऑफलाइन मोड में देखना चाहते हैं, तो उन्हें रात 2 बजे से 5 बजे के बीच डाउनलोडिंग के लिए शेड्यूल कर दें। इससे आपकी डेली लिमिट भी खत्म नहीं होगी और फिल्म भी डाउनलोड हो जाएगी।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …