दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी एवं समकालीन अभियान चलाया जा रहा था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कुख्यात अपराधी चंदन सिंह पिता- भोला शंकर सिंह को सदर थाना के छिपलिया मुहल्ला से हथियार और दर्जनों गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त चंदन सिंह ग्राम हथौड़ी, हायाघाट का निवासी है, यह काफी कुख्यात अपराधी है और जेल में बंद अमित उर्फ सलमान का सहयोगी रहा है तथा पूर्व में दारोगा संतोष कुमार पर गोली चलाने, समस्तीपुर में पैन्थर बीर बहादुर सिंह पर गोली चलाने एवं बजरंगी मर्डर केस समेत दर्जनों मामलों में आरोपित रहा है। अपराधी के पास से एक पिस्तौल 7.63 बोर का, दो मैगजीन, 12 कारतूस, 4 मोबाईल, सिमकार्ड व पासबुक एटीएम कार्ड आदि बरामद किया गया है। आरोपी चंदन सिंह पर हाल के दिनों में गांव के ही एक महिला द्वारा बलात्कार का कांड हायाघाट थाना कांड सं० 76/16 दर्ज कराया गया था। जिसमें यह फरार था तथा उस कांड में गवाह संतोष सिंह की भी इसके द्वारा पिटाई की गई थी। जिसके संबंध में बहादुरपुर थाना में कांड सं० 437/16 धारा- 341/342/323/504/384/379/506/34 भा०द०वि० अंकित है। गिरफ्तार चंदन सिंह के निशानदेही पर शराब बेचने के मामले में इनकी एक अन्य सहयोगी गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू कामत पिता- फगनू कामती की गिरफ्तारी की गई है जो पूर्व में न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में फरार चल रहा था तथा जिसके संबंध में लहेरियासराय थाना कांड सं० 581/16, दिनांक 01.12.2016 धारा- 115/341/467/468/506/34 भा०द०वि० अंकित है।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !