दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निदेश के आलोक में प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा कालाबाजारियों के विरूद्ध धड़-पकड़ कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। खासकर खाद्य सामग्री आलू/प्याज, सब्जी आदि के बिक्रेताओं के द्वारा ही ऊचे दामों पर सामानो को बेचे जाने की शिकायतें मिली है। इन व्यापरियों को ही पहले टारगेट किया गया है। इन्हें उचित मूल्य पर ही सामानों की बिक्री करने का निदेश दिया गया है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
वहीं आलू/प्याज का खुदरा मूल्य भी उनके दुकान में प्रदर्शित कराया गया है। आम उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले व्यापारियों की सूचना तुरंत दें।

जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, एम.ओ. सदर आदि द्वारा दरभंगा नगर में कार्यरत व्यापारियों के स्टॉक की जाँच किया गया।

वहीं सदर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बाजार समिति में सभी गल्ला व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक सामग्रियों की उचित दर पर निर्बाध आपूर्त्ति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। वहाँ उनके स्टॉक की जाँच की गई। इसके साथ ही सबसे ज्यादा माँग वाली वस्तु आलू/प्याज का थोक एवं खुदरा दर का भी निर्धारण किया गया।

सदर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आलू का खुदरा मूल्य 20 रूपया प्रति किलो एवं प्याज का खुदरा मूल्य 28 रूपया प्रति किलो निर्धारित किया गया है। वहीं आलू एवं प्याज का थोक दर क्रमशः 1600 रूपया क्विंटल एवं 2300 रूपया क्विटल निर्धारित किया गया है।

वहीं पूरे शहर में माइक द्वारा उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि आवश्यक वस्तुओं की बाजार में कोई कमी नहीं है। आम उपभोक्ता पैनिक नहीं हों। प्रशासन द्वारा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ एवं अनिवार्य सेवाओं की पहुँच सुगम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !