दरभंगा : जिला दंडाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी,दरभंगा डॉ त्यागराजन एस.एम के आदेश के आलोक में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 को लेकर कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में दरभंगा शहरी क्षेत्र में कुल 2,566 लोगों से 01 लाख 32 हजार 800 रुपये जुर्माना की वसूली की गई है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा 152 वाहनों को मास्क लगाकर नहीं चलने, सरकार के आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए 01 लाख 76 हजार 100 रुपये का जुर्माना किया गया है।
सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 27,381 लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना किया गया और बतौर 13 लाख 69 हजार 350 रुपये की वसूली की गयी।

वहीं बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में 9,26 लोगों से मास्क नहीं पहनने के लिए 08 लाख 97 हजार 800 रुपये जुर्माना की वसूली की गयी। बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में 8,227 लोगों से 12 लाख 33 हजार 150 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार 47,622 लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए 38 लाख 09 हजार 200 रुपये का जुर्माना किया गया है।

सदर क्षेत्र के 25 एवं बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के 16 कुल – 41 दुकानों प्रतिष्ठानों को दुकानदार या ग्राहकों द्वारा मास्क नहीं पहने या सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करने के लिए सील किया गया है। इसके साथ ही जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी को चुनाव के मद्देनजर मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए दिए हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !