Breaking News

Vat Savitri 2024 :: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, रखा व्रत

डेस्क। दरभंगा में ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिन महिलाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं। इसके बाद विधिवत पूजा किया। सबसे पहले वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया। फिर पीला धागा को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल अर्पण किया। पूजन के बाद महिलाओं ने व्रत को खोला।

 

व्रती प्रिया चौधरी व अन्य

 

व्रती प्रिया चौधरी ने बताया कि मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के जितना होता है।

 

Check Also

राशन कार्डधारियों के लिए बड़े काम की खबर, PDS डीलर भी ध्यान दें…

  दरभंगा । जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम …

राजेश्वर राणा ने ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर दी बधाई

डेस्क। जदयू नेता राजेश्वर राणा ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर से नव …

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्षों को दिए कई अहम निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शनिवार को …