Breaking News

बिहार :: आज मनेगा जरासंघ जयंती।

टिकारी, गया : टिकारी के देवधरपुर स्थित अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कार्यालय में आज मंगलवार को जरासंघ की जयंती धूम धाम से मनाई जायेगी।उक्त निर्णय महासभा के सदस्यों की सोमवार को कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में की अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष सरयू राम चन्द्रवंशी ने कहा कि जरासंघ जयंती में महासभा के सदस्य अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराये और राजा जरासंघ से आशीर्वाद ग्रहण करें । साथ ही साथ बैठक में जरासंघ स्थान के चयनित भूमि का पूजन भी जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया । बैठक में वक्ताओं ने कहा समाज में एकता नहीं होने के कारण समाज आज भी पिछड़ा हुआ है । वक्ताओं ने सदस्यों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में महासभा के उपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद चन्द्रवंशी, महासचिव डॉ जितेंद्र मोहन चन्द्रवंशी, सुरेन्द्र चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी, कैलाश चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, रामप्रवेश चन्द्रवंशी, रणधीर चन्द्रवंशी सहित महासभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *