Breaking News

बिहार :: बेलगाम टाटा 407 ने सो रहे चार लोगों को कुचला,हुई मौत

picsart_10-05-01-31-33-320x316मधुबनी : लौकही थाना के नरहिया चतरापट्टी के करीब एन एच 57 पर एक बेलगाम  टाटा 407 ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे चार लोगो को कुचल दिया सभी की मौके पर ही मौत हो गई। लौकही थानाध्यक्ष राम चन्द्र चौपाल ने बताया कि मृतको में रेशमा देवी,विभा देवी, सुनीता देवी और आठ साल का दीपक कुमार शामिल है। इस हादसे में घायल हुए पांच साल के प्रकाश की स्थिति गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है।

मृतक के परिजनो ने बताया कि गर्मी के कारण सभी सड़क किनारे सो गए थे। करीब तीन बजे केले से लदी ट्रक भूतहा के तरफ से आयी और सभी सोए को रौदते हुए पलट गई। आस पास आबादी नहीं है,जिसके कारण धमाकेदार आवाज सुनकर भी लोग मौके पर नहीं आ सका। घटना के बाद चालक और खलासी भागने मे सफल रहा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने चारो शवों को कब्जा मे लेकर पोस्टमाटॅम मे भेज दिया। थाना में अज्ञात चालक के विरूध एफ आई आर दर्ज की गई है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …