बोधगया/गया। मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी एकबार फिर लम्बे आन्दोलन के लिए गोलबंद हो रहे है।बुधवार को संघ के आह्वान पर प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने की। महासचिव डा. अमरनाथ पाठक ने कहा कि कई बार कुलपति से वार्ता हुई है और पूर्व में हुए समझौतों के शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन मिला, लेकिन इस पर अमल के नाम पर केवल कमेटी दर कमेटी बनाकर मामलों को लटकाया जा रहा है। काफी दिनों से मृत शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के आश्रितों का अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति तथा प्रोन्नति का कार्य बाधित है। इधर एक साजिस के तहत दैनिक दर पर एवं संविदा पर कार्यरत कर्मियों को आउट सोर्सिगं करने की तैयारी चल रही है। जबकि राज्य सरकार ने इन कर्मियों के सेवा स्थायी करने की नीति बनाई है। गेट मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले मांगों का मेमोरेंडम कुलपति को सौपा जायेगा यदि मेमोरंडम मे निहित समय के अनुसार मांगो पर निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आन्दोलन शुरू की जायेगी।कर्मचारियों ने संघ के नेताओं को भरोसा दिया कि हम आन्दोलन में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। गेट मीटिंग को रमेश प्रसाद सिंह, अमितेश प्रकाश, रामजी सिंह, रामरूप राम, धनंजय कुमार आदि ने सम्बोधित किया।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !