Breaking News

लड़की से नोकझोंक के बाद लड़के ने खुद को गोली से उड़ाया,इस हालात में मिली लाश

लखनऊ,रिपोर्टेर: उमेश सैनी।

लखनऊ के हसनगंज के बाबूगंज में बुधवार रात एक ठेकेदार ने सड़क किनारे कार रोककर स्कूटी से आई युवती से बातचीत की। थोड़ी देर नोकझोंक के बाद ठेकेदार ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायर होते ही युवती भाग निकली। एक ठेले वाले की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।

इंस्पेक्टर विमलेश कुमार सिंह के मुताबिक, बाबूगंज में पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर एक युवक ने रात 11 बजे के बाद सड़क किनारे कार खड़ी की और कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। एक ठेले वाले ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइविंग सीट पर मृत पड़े युवक की शिनाख्त गोसाईगंज के दोहरामऊ निवासी ठेकेदार करन सिंह के रूप में हुई। उसके पैर के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था।

दाहिनी कनपटी पर लगी गोली बाएं पिछले दरवाजे से टकराई। इससे शीशा टूट गया और बुलेट कार में ही गिर गई। तहकीकात में पता चला कि करन सिंह ने सड़क किनारे कार खड़ी की। इस बीच एक युवती अपने साथी को लेकर स्कूटी से आई। युवती ने स्कूटी से उतरकर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे करन से बातचीत की। दोनों में नोकझोंक के दौरान करन ने तमंचे से गोली मार ली। इस पर युवती चीखते हुए अपने साथी के साथ भाग निकली

कार की छानबीन में व्हीकल एक्ट के तहत किया गया एक चालान मिला और कार के नंबर के आधार पर शव की पहचान के प्रयास शुरू हुए। मोबाइल फोन से परिवारीजनों के नंबर का पता लगाकर कॉल की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारीजनों के इंतजार के साथ युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *