Breaking News

सिमरिया : दो अलग-अलग मोटर साइकिल दुर्घटना में छात्र सहित तीन घायल।

सिमरिया : थाना क्षेत्र के कुट्टी गांव के समीप मोटर साइकिल पर से नियंत्रण खो जाने के कारण बालूमाथ निवासी 18वर्षीय प्रिंस कुमार और 25वर्षीय मनीष साव गम्भीर रुप से घायल हो गये। वे दोनो एक ही मोटर साईकिल पर सवार होकर अपने बालूमाथ वापस लौट रहे थे। तभी कुट्टी गांव के समीप मुख्य सड़क पर बने गढ़े में उनकी मोटर साईकिल का अगला पहिया खुल गया।जिसके कारण वे दुर्घटना के शिकार हो गये। वहीं दूसरी घटना में राम कृष्ण मिशन परम हंस विद्यालय का छात्र साईकिल से अनियंत्रित होकर सिमरिया सुभाष चौक के पास गिर गया। जिसके कारण उसके माथे में गम्भीर चोटें आई छात्र अर्जुन कुमार अपने घर जारहा था। सभी घायलों का ईलाज सिमरिया रेफरल अस्पताल में किया गया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …