Breaking News

सू.ज.स.वि. के ओ.एस.डी. ने किया जिला जन सम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण एवं जाँच

दरभंगा, विजय भारती :- विशेष कार्य पदाधिकारी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग विकास कुमार द्वारा जिला जन सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा का निरीक्षण एवं जाँच किया गया।
  निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोकड़ पंजी, बिल बुक, आकस्मिक पंजी, उपस्थिति पंजी एवं विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाये गये तथ्यों से वे पूर्णतः संतुष्ट दिखे।
  उन्होंने बहादुरपुर अवस्थित कई महादलित टोलों का भ्रमण कर प्रचार-प्रसार की गुणवत्ता की जाँच की। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी मुस्तैद एवं सक्रिय है।
  उक्त अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रतिनियुक्त लिपिक माया मल्लिक, प्रभारी सूचना लिपिक रमेश कुमार झा, प्रतिनियुक्त लिपिक अमृत कुमार झा, कार्यपालक सहायक राजेश कुमार एवं वाहन चालक अजीत कुमार सहित प्रमण्डलीय जन सम्पर्क कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार आनन्द, कार्यालय परिचारी मो. शाकिर आलम एवं सलाहउद्दीन तथा वाहन चालक सुजीत कुमार उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …