Breaking News

अनिल दुजाना की नोएडा में पेशी के दौरान हत्या की साजिश में थे ये बदमाश,पुलिस ने दबोचा!!

लखनऊ,रिपोर्टेर: उमेश सैनी।

यूपी पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों का धड़ाधड़ एनकाउंटर करने में जुटी हुई है।देर रात राजधानी पुलिस ने पारा के हंसखेड़ा में मुठभेड़ के बाद बदमाश नरेश भाटी और कुलदीप जाट को दबोच लिया।ये बदमाश नॉएडा में एक बड़ी वारदात करने की तैयारी में थे।

एसएसपी ने बताया कि दोनों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना की नोएडा में पेशी के दौरान हत्या की साजिश रची थी।अनिल दुजाना फिलहाल बांदा जेल में बंद है।मुठभेड़ की सूचना पाकर मौके पर एडीजी जोन अभय प्रसाद,आईजी जय नारायण सिंह,एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी ने बताया कि ये बदमाश लखनऊ कैसे पहुंचे? यहां कब से थे? उनके पास से बरामद असलहे कहां से आए? कहीं वह किसी की सरपरस्ती में तो नहीं रुके थे? इस बारे में कुलदीप जाट से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि अनिल दुजाना की हत्या के लिए बदमाशों ने बिहार के सीवान से कार्बाइन और नाइन एमएम की पिस्टल खरीदी थी।कार्बाइन और पिस्टल लेकर आते वक्त ही पुलिस को बदमाशों की खबर लग गई।इससे पहले 2 अगस्त 2015 को महानगर में कुकरैल बंधे के पास से बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन के शूटर शिवान निवासी सुमित सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्बाइन बरामद की थी।पुलिस सुमित और नरेश भाटी व कुलदीप जाट का कनेक्शन खंगाल रही है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *