डॉ.एस.बी.एस.चौहान,ब्यूरो इटावा
चकरनगर (इटावा) चोरों ने घात लगाकर गौहानी स्थित विद्युत परिवर्तक से करीब 30 लीटर तेल निकाल कर जो हाथ साफ किया था इस घटना की खबर अखबारों के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में जाने के बाद भी 15 जून से आज तक कोई भी कार्यवाही न किए जाने से लगता है कि यह विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से हुआ है यह कार्य। बताते चलें कि 15 जून को गौहानी स्थित विद्युत परिवर्तक जो फिलहाल नए रुप में स्थापित किया गया है यहां से दलित बस्ती और पिछड़ी जाति के घरों को विद्युत सप्लाई होनी थी पर इस विद्युत परिवर्तक लगने के उपरांत घात लगाकर तेल निकाल कर अपने ट्रैक्टर में चला कर धुंआं बनाकर निकाल दिया। जब इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में दी गई उसके बाद भी आज तक न तो विद्युत विभाग ने और न ही राजकीय ठेकेदार ने विद्युत परिवर्तक से निकले तेल की कोई भी कार्यवाही की और ना ही इस विद्युत परिवर्तक में तेल डालकर इसे चालू ही किया गया यह आज सफेद हाथी बना खड़ा है यदि यही ढुल मूल रवैया रहा तो इस विद्युत परिवर्तक से और भी कलपुर्जे निकाले जाने की या किसी और तरह की और क्षति पहुंचाई जाने की आशा लग रही है क्योंकि कुछ समय पूर्व गौहानी स्थित राजकीय नलकूप से विद्युत परिवर्तक उतारकर उसमे सारा का सारा तेल निकालने के बाद अंदर के जो भी कलपुर्जे थे निकालकर गायब कर दिए गए जब इसकी खबर सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष आई तो उन्होंने अपने गिरेबान को बचाने के लिए सिर्फ अज्ञात के रूप में एनसीआर दर्ज कर कार्यवाही का कोरम पूरा कर दिया था फिर न तो उस विद्युत परिवर्तक से निकले कलपुर्जों और तेल की कार्यवाही विभाग ने की और फिर पुलिस की अटकी क्या थी? सारा काम कागजों की फाइलों में पूरा हो चोरों के हौसले बढ़ा दिए गए जिससे आए दिन विद्युत परिबर्तकों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि यह घटना कोई नई नहीं बल्कि कई राजकीय नलकूपों और कई प्राइवेट नलकूपों के विद्युत परिबर्तकों से दर्जनों लीटर तेल निकाल कर बेच दिया गया था या उसका इस्तेमाल निजी वाहनों में कर धुंआं बनाकर निकाल दिया गया लेकिन आज तक कोई भी सक्षम कार्यवाही ना तो विभाग ने की और ना ही पुलिस ने। यह विद्युत परिवर्तक के अंदर से निकाला गया तेल और इस को पहुंचाई गई क्षति की जिम्मेदारी न तो ठेकेदार ले रहा है और ना ही विद्युत विभाग जबकि मानना तो यह है कि यह विद्युत परिवर्तक सरकारी विभाग से ठेकेदार को लगाने के लिए हैंडओवर किया गया था तो क्यों ना विभाग ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाऐ कि यह विद्युत परिवर्तक का परिवर्तक का तेल आखिर कहां गया इस भीषण पड़ रही गर्मी से लोगों की सांसें बड़ी हुई हैं जहां पर गले को तर करने के लिए फ्रिज कोल्ड ड्रिंक और ठंडी हवा की आवश्यकता है यह दलित बस्ती और पिछड़े वर्ग की रह रही जनता पूर्ण रुप से हताश और विद्युत के सूखानुभव से अछूती है अमित अग्निहोत्री विद्युत विभाग इटावा ने एक सादे भेंट में बताया कि चकरनगर विद्युत विभाग का स्टाफ एकदम से खरा और साफ सुथरा नहीं है किसी भी शिकायत पर खास तवज्जो नहीं दी जाती है। लेकिन मैं यह आश्वासन देता हूं की किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत यदि हमारे पास तक आती है तो उस पर मैं एक्शियन महोदय प्रभाकर जी से सटीक और प्रभावी कार्यवाही कराने का ठोस आश्वासन देता हूं। अब देखना यह है कि क्षेत्र के अंतर्गत हो रही आए दिन यह घटनाएं क्या इन पर कानूनी शिकंजा कसा जाने के लिए लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी? या विद्युत परिवर्तक में तेल भरवाकर इसे चालू कराने की जहमत विभाग उठाएगा?
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !