केरेडारी (रांची बयूरो) : प्रखंड के सलगा गाँव निवासी मुन्सी साव,पिता श्री पन्नू साव,उम्र लगभग 40 की मौत देर रात जहर खाने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने साढ़ू के यहां जो की गिद्दी थाना क्षेत्र के बड़का चुम्बा गाँव में स्थित है,के यहां अपनी दूसरी पत्नी को लाने गया था, जो की वहां एक सप्ताह पूर्व से मौजूद थी, बीती रात को आचानक मुन्सी साव की हालत बिगडने लगी तो सम्बंधित लोगों ने उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पर भी जबाब दे दिया गया और राँची ले जाने के क्रम में रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। उसके बाद संबंधियों ने मृतक के शव को रात में हीं उसके पैतृक निवास सलगा पहुंचा दिया। मृतक के परिजनों ने कहा की पन्नू ने आत्महत्या नही की बल्कि उसकी हत्या की गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतपरिक्षण हेतु हजारीबाग भेज दिया है, इस मामले पर थाना प्रभारी श्री सुदामा कुमार दास ने कहा की प्रथम दृष्ट्या आपसी पारिवारिक रंजिस का नतीजा लगता है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नही किया जा सकता है,पुलिस मामले पर जाँच कर के हीं वास्तविक नतीजे पर पहुँच सकती है।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !