
जालंधर(राजीव धम्मि): जालंधर के भार्गव कैंप एरिया में गंदे पानी की समस्या को लेकर वहां के लोगों ने कॉरपोरेशन के मौजूदा काउंसलर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।वहां के लोगों के मुताबिक पिछले करीब 6 महीने से यहां गंदे पानी की समस्या चल रही है इस संबंध में वहां के लोगों ने मोजुदा काउंसलर एव कॉर्पोरेशन के मेयर सुनील जोयति से भी संपर्क किया, पर वाहा के निवासियो का कहना है कि उनकी यह समस्या है अभी तक ना तो किसी ने सुनी है और ना ही इसका कोई हल किया है।वहां मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि अगर कॉर्पोरेशन के मौजूदा काउंसलर एवं कॉर्पोरेशन के मेयर सुनील ज्योति ने उनकी गंदे पानी की समस्याएं एक हफ्ते के अंदर अंदर हल नहीं की तो भार्गव कैंप के लोग प्रदर्शन गली के अंदर नहीं बल्कि शहर के रविदास चौक में बड़ा रोष प्रदर्शन करेंगे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !