Breaking News

तालाब से बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने किया थाने पर पथराव

संजय कुमार मुनचुन। मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में लापता बच्ची का शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने असरगंज थाना पर गुरुवार को पथराव किया और तोड़फोड़ की। मुंगेर के प्रभारी एएसपी हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि असरगंज में बुधवार की सुबह बाजार से समान खरीदने गई एक आठ साल की बच्ची रास्ते से गायब हो गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उक्त बच्ची का शव तालाब से बरामद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने असरगंज थाना पर पथराव किया। हरिशंकर ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिया जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। हरिशंकर ने कहा कि थाने पर पथराव एवं तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *