Breaking News

बड़कागांव : विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार।

img-20161018-wa0022बड़कागांव (रांची ब्यूरो) : विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर के शिवपुरी मुहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक भीम सेन टूटी ने विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। विधायक निर्मला देवी के आज हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण किए जाने की सूचना मिल रही थी। आत्म समर्पण से पूर्व उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस ने न्यायालय परिसर में जाल बिछा रखा था। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए विधायक निर्मला देवी ने आज न्यायालय में आत्म समर्पण का इरादा स्थगित कर दिया। पुलिस प्रारंभ से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि विधायक निर्मला देवी पूर्व मंत्री एवं पति योगेन्द्र साव के साथ बड़कागांव कांड संख्या 228/16 में अन्य अज्ञात 400-500 लोगों के साथ आरोपी थीं । इस घटना के बाद से विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थीं। ज्ञात हो कि 1 अक्तूबर को पुलिस प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने जबरन विधायक निर्मला देवी को छुड़वा लिया था।

Check Also

नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ

देखें वीडियो भी…   सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा टावर स्थित श्री …

सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी

सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल, दरभंगा का तीसरा वार्षिक स्पोर्ट्स मीट आयोजित, शानदार कार्यक्रम के साथ हुई …

दरभंगा के ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेइइ मेंस में ओमेगा स्टडी सेंटर, दरभंगा …

Trending Videos