Breaking News

बिहार:: सड़क हादसे में शहीद के पौत्र आनंद की हुई मौत

picsart_10-19-12-05-27-320x241दरभंगा/मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र के नरपतिनगर निवासी व शहीद स्वतंत्रता सेनानी सूर्यनारायण सिंह के पौत्र आनंद कुमार सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई |
समस्तीपुर दरभंगा रोड पर विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गैस एजेंसी के पास मैजिक ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया. पुलिस ने आनंद को तत्काल डीएमसीएच भेज कर घरवालों को फ़ोन से सूचित किया था.

आनंद की हालत गंभीर थी तो डीएमसीएच ने पीएमसीएच रेफ़र कर दिया.पीएमसीएच पहुँचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई.
स्वतंत्रता सेनानी सूर्यनारायण सिंह के पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया की आनंद सिंह पंडौल बाज़ार स्थित गैस एजेंसी के कार्य हेतु बेगूसराय प्लांट कार्यालय गए थे जहाँ से कार्य करा कर देर संध्या अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी यह घटना घटी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …