बड़कागांव (रांची ब्यूरो) : विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर के शिवपुरी मुहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक भीम सेन टूटी ने विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। विधायक निर्मला देवी के आज हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण किए जाने की सूचना मिल रही थी। आत्म समर्पण से पूर्व उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस ने न्यायालय परिसर में जाल बिछा रखा था। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए विधायक निर्मला देवी ने आज न्यायालय में आत्म समर्पण का इरादा स्थगित कर दिया। पुलिस प्रारंभ से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि विधायक निर्मला देवी पूर्व मंत्री एवं पति योगेन्द्र साव के साथ बड़कागांव कांड संख्या 228/16 में अन्य अज्ञात 400-500 लोगों के साथ आरोपी थीं । इस घटना के बाद से विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थीं। ज्ञात हो कि 1 अक्तूबर को पुलिस प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने जबरन विधायक निर्मला देवी को छुड़वा लिया था।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !