Breaking News

बिहार :: अनियंत्रित ट्रक घुसा चाय दुकान में, 3 की हुई मौत

img_20160930_120956_715   मधुबनी : शुक्रवार सुबह दरभंगा से मधुबनी जाने के क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुस गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।जिले के साहरघाट थानाक्षेत्र के बसबरिया में आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक दरभंगा की ओर से मधुबनी जा रहा था। विपरीत दिशा बेनीपट्टी की ओर से एक पिकअप वैन आ रही थी। बसवरिया मोड़ के पास अचानक सामने आ गई पिकअप वैन से टकराने से बचने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे की एक चाय की दुकान में घुस गया।

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सुबह-सुबह चाय की दुकान पर चाय पी रहे बसबरिया गांव के विंदेश्वर ठाकुर और सुरेंद्र महतो की मौत हो गई जबकि राम विलास महतो गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए दरभंगा अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर आ डटे और ड्राइवर और खलासी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। लोगों में आक्रोश व्याप्त है, काफी संख्या में मौके पर लोग मौजूद है और ट्रक को घेर रखा है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …