टिकारी।गया।टिकारी स्थित डीएसपी के आवास परिसर में बुधवार को प्रखण्ड के आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं एवं जीविका से जुडी दीदियों की बैठक हुई। बैठक का आयोजन एवं संचालन टिकारी डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने की। बैठक में शराबबंदी के विषय पर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए टिकारी डीएसपी ने शराब पीने एवं बेचने वाले के खिलाफ ऑपरेशन महिषासुर की शुरुआत किये जाने की घोषणा की गई। डीएसपी श्री सिन्हा ने अनुमण्डल के समस्त थानों के बाहर शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया गया है। सेविकाओं, सहायिकाओं एवं जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने भी लोगो को जागरूक करने का आह्वाहन किया एवं पुलिस प्रशासन को भी क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे एवं पीने वाले के खिलाफ कारवाई करने की बात कही। साथ ही साथ विधायक श्री कुशवाहा ने शराब में संलिप्त रहने वाले लोगो का समाजिक बहिष्कार करने की बात कही।वहीँ सीडीपीओ डॉ श्वेता सिंह ने भी लोगो को जागरूक करने के लिए हौसला आफजाई किया। टिकारी एसडीओ मनोज कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध शराब के मामले में आरोपित हुए लोगो को सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा । इसके अलावा बैठक में उपस्थित लोगो से डीएसपी स्वयं रूबरू हुए और आने वाली परेशानी से अवगत हुए। बैठक में उपस्थित लोगो को शराब की गुप्त सुचना देने को कही गई है।बैठक में टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, एसडीओ मनोज कुमार, डीएसपी मनीष कुमार, सीडीपीओ डॉ श्वेता सिंह, सीओ अनीता भारती, टिकारी थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र सहित प्रखण्ड के समस्त जीविका से जुडी दिदियाँ, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।शराबबंदी पर हुई बैठक को लेकर बुधवार को अर्शों बाद डीएसपी का आवास परिसर खोला गया। आने जाने वाले राहगीरों के बीच यह कौतहूल का विषय था कि आज बैठक के लिए डीएसपी का आवास कैसे खोल दिया गया ? यहाँ यह बता दें कि डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा जब से योगदान दिए है तब डीएसपी का आवास इस तरह के बैठक के लिए कभी खुला नहीं था। लोगो के बीच यह भी चर्चा है कि इस तरह का आधिकारिक कार्यक्रम प्रखण्ड सभागार या नगर पंचायत के सभागार में की जा सकती थी। बैठक में उपस्थित होने वाले लोगो को स्थल का पता नहीं रहने के कारण सेविका, सहायिका एवं जीविका की दिदियाँ इधर उधर भटकती रही ।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !