Breaking News

बिहार :: आइएसआइएस के निशाने पर 202 रेलवे स्टेशन- खुफिया एजेंसी ; बढ़ाई गई सुरक्षा रेलवे में भी हाई अलर्ट जारी …

picsart_10-08-05-00-19-320x297पटना : आतंकी संगठन आइएसआइएस ने रेलवे को टारगेट पर रखा है. बिहार के 202 रेलवे स्टेशन उसके निशाने पर हैं. इनमें मोतिहारी, रक्सौल सहित उत्तर बिहार के एक दर्जन से अधिक स्टेशन शामिल हैं. आइएसआइएस आतंकी इन स्टेशनों पर विस्फोट या हमला की फिराक में है.

खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के बाद आतंकी खतरा को देखते हुए संवेदनशील स्टेशन एवं रेल खंड की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. विशेष शाखा पुलिस अधीक्षक (बी) पटना ने रेलवे की सुरक्षा में तैनात सभी एजेंसियों को अलर्ट करते हुए संवेदनशील स्टेशनों की सुरक्षा प्रणाली मजबूत करने का निर्देश दिया है. सूचना के बाद रेलवे में हाई अलर्ट जारी कर दी गयी है.

मुजफ्फरपुर रेल एसपी विरेन्द्र नारायण झा ने रेंज के सभी जीआरपी थाना को अलर्ट किया है. एसपी ने थानाध्यक्ष को अपने स्तर से सूचना जुटाने एवं आरपीएफ व लोकल पुलिस से समन्वय स्थापित कर चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. संभावना जताया है कि आतंकी संगठन रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेनों को भी निशाना बना सकते है. एसपी ने रेल खंड की निगहबानी में मार्ग रक्षी दल को भी विशेष सतर्कता बरतने एवं नजर रखने का निर्देश दिया है. इधर झारखंड में सीआरपीएफ के सर्च ऑपरेशन में मारे गये माओवादी संगठन के गुमला क्षेत्र के स्पेशल कमेटी सदस्य आशीष रंजन के विरोध में नक्सली बंदी को लेकर पहले से ही रेलवे में हाई अलर्ट जारी है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …