टिकारी, गया : प्रखण्ड के अलीपुर थानाक्षेत्र के सदोपुर गाँव में सोमवार को छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार सदोपुर ग्राम में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक कुंदन कुमार पासवान को छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष के युवकों द्वारा मारपीट की गई । मारपीट में घायल शिक्षक कुंदन के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी अलीपुर थाना की पुलिस को दी गई । युवक के थाना पहुँचने की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के युवकों द्वारा अलीपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया । देखते ही देखते युवकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की अफवाह उड़ा कर थाना के समीप हंगामा किया जाने लगा । हंगामे को शांत कराटे हुए अलीपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही। प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बात पर ग्रामीण शांत हुए । उस सम्बन्ध में अलीपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । सदोपुर के ग्रामीण रामनंदन प्रसाद की ओर से दिए गए आवेदन में कुंदन पासवान द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया गया है जिसमे घायल कुंदन का इलाज कराकर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया वहीँ कुंदन की ओर वसे दर्ज आवेदन में दस नामजद लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया गया है जिसमे नामजद अभियुक्तों की तालशी के लिए छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !