Breaking News

बिहार :: तालाब में गिरने से बची बस, एक पोल पर अटकने से टला हादसा मधुबनी में

picsart_10-08-10-01-26-320x230मधुबनी/दरभंगा : शनिवार को एक बार फिर से मधुबनी बस हादसे की पुनरावृति होने से बची. घटना मधुबनी जिले की ही है जहां झंझारपुर आरएस ओपी के बलभद्रपुर गांव के पास दरभंगा से मधेपुर जा रही शिव गंगा बस पानी से भरे तालाब में गिरने से बच गयी. इस घटना में बस में बैठे 30 यात्री बाल-बाल बच गये.

दुर्घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि तेज रफ्तार से आ रही एक बस को बचाने के दौरान दूसरी बस तालाब के किनारे पोल से जा टकरायी. इस दौरान बस बिजली के खंभे से ही अटकी रही और तालाब में गिरने से बच गयी.

लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला जा सका. जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मालूम हो कि पिछले महीने मधुबनी में ही एक बस के तालाब में डूबने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …