Breaking News

बिहार :: बीएसईबी ने की 68 स्कूल-कॉलेजोें की मान्यता रद्द

picsart_10-18-05-30-50-240x200पटना : टॉपर्स घोटाला के दोषियोें के खिलाफ कार्रवाई जारी हैं. मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 विद्यालयों और महाविद्यालयों की संबद्धता रद्द कर दी.

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि समीक्षा के बाद समिति ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है.

अध्यक्ष ने दावा किया कि इन विद्यालयों और महाविद्यालयों को नियमों को ताक पर रखते हुए  संबद्धता प्रदान की गयी थी. रोहतास के 11 , अरवल के 8, नवादा और औरंगाबाद के 5 महाविद्यालय की संबद्धता रद्द की गयी है साथ ही समिति ने 19 विद्यालयों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आनंद किशोर के अनुसार रद्द और निलंबित किए गए स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को नजदीक के स्कूल-कॉलेज से फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो.

गौरतलब है कि टोपर्स घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है और अभी तक बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव सहित करीब दो दर्जन लोग इस मामले में जेल में हैं. एसआइटी ने फर्जी टॉपरों और उनके अभिभावकों पर भी मुकदमा किया है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …