Breaking News

बिहार :: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, राज्य में मौत का तांडव जारी ..

picsart_10-08-01-34-45-320x210समस्तीपुर : एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.शुक्रवार की देर रात पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर चौक पर बाइक सवार तीन की संख्या में आये अपराधियों ने व्यवसायी अवधेश पोद्दार से चार लाख रुपए और एक लैपटॉप लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार कर जख़्मी कर दिया. गंभीर हालत में अवधेश को पूसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल व्यवसायी की मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.

समस्तीपुर एसपी नवल किशोर सिंह ने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है. व्यवसायी अवधेश पोद्दार की हत्या के बाद जहां समस्तीपुर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है वहीं व्यवसायी के गांव मोहमदपुर देवपार में मातमी सन्नाटा पसरा है.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …