Breaking News

बिहार :: सीएम ने किया स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुरूआत

nuj_zavmपटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की शाम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की. सीएम ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत यहां की श्रमशक्ति और युवा हैं. हम युवाओं को हुनरमंद बनाएंगे. उन्हें मर्जी का काम चुनने की आजादी देंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना यूनिवर्सल है हर धर्म और हर वर्ग के युवा को लाभ मिलेगा. इस योजना में स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ युवाओं को मिलेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी जयंती के मौके पर सात निश्चय में से एक आर्थिक हल युवाओं को बल योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार हर वादा पूरा कर रही है.

राजधानी के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले महागठबंधन ने सात निश्चय का वादा किया था जिसे एक एक करके पूरा किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बिहार में उच्च शिक्षा का ग्रोथ 13 प्रतिशत हैं जिसे बढ़ाकर 30 से 35 करने का लक्ष्य है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी तक मुफ्त वाई फाई की सुविधा भी दे देंगे इसके लिए सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी और सचिव राहुल सिंह से आश्वासन भी लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में घोषणा किया कि दुर्गापूजा के बाद प्रदेश के यात्रा पर निकलेंगे योजनाओं का हाल और शराबबंदी का क्या असर है इसे देखने निकलेंगे.

सीएम ने कार्यक्रम में विपक्ष पर भी निशाना साधा कहा लोग कुछ भी बोलते रहते हैं. हम तो जुबान की जगह काम से जवाब देते हैं.  पीएम नरेंद्र मोदी की भी चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के समय सभाओं में लोगों से बिजली आयी बिजली आयी पूछते थे लेकिन चुनाव बाद बिहार में बिजली पर हो रहे कार्य की तारीफ भी की.

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के साथ शिक्षा, योजना विकास, श्रम विभाग के मंत्री और मुख्यसचिव के साथ सारे वरीय अधिकारी मौजूद थे.

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …