Breaking News

बिहार :: करंट लगने से पोलिटेक्निक छात्र कृष्णा मोहन यादव की हुई मौत

picsart_10-03-10-06-38दरभंगा : दिलावरपुर मोहल्ला में बिजली के तार की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई। इस हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली का तार टूटकर सड़क पर जमे पानी में गिर पड़ा था। वहां से साइकिल से गुजरते वक्‍त छात्र कृष्णा मोहन यादव 1 अक्टूबर की देर शाम करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया था।

दिलावरपुर मोहल्ला में लगातार जलजामव रहने के कारण अक्‍सर घटनाएं होती रहने की शिकायत करते हुए लोगों ने दोनार रेलवे गुमटी के पास बेनीपुर एसएच को चार घंटे तक जाम किया। सड़क पर टायर  जलाकर प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। लोगों का कहना था कि वहां की सड़क पर सालों भर पानी जमा रहता है पर  नगर निगम या किसी अधिकारी को उनलोगों की सुधि लेने की फुर्सत नहीं है। चार थानों की पुलिस ने काफी मशक्‍कत कर जाम हटवाया।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …