Breaking News

बिहार :: 2200 करोड़ रूपये में चल रहा सभी स्टेट हाईवे का सात मीटर चौड़ीकरण कार्य

12पटना : राज्य के सभी स्टेट हाइवे को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है. सात मीटर चौड़ा करने का काम विभिन्न चरणों में हो रहा है. बिहार राज्य उच्च पथ परियोजना के तहत सड़कों का निर्माण हो रहा है.  अगले साल तक राज्य के चार  स्टेट हाइवे को सात मीटर चौड़ा करने का काम पूरा हो जायेगा.  स्टेट हाइवे 78 बिहटा से सरमेरा, स्टेट हाइवे 81 सक्कडी से नासरीगंज, स्टेट हाइवे 90 मोहम्मदपुर-छपरा व स्टेट हाइवे 87 रून्नीसैदपुर-भीसवा सड़क का निर्माण पूरा होगा. इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 2200 करोड़ खर्च हो रहा है.

बिहार राज्य उच्च पथ परियोजना के तहत इन सड़कों का निर्माण एडीबी के सहयोग से हो रहा  है. बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में तीनों सड़क का निर्माण काम हो रहा है. राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को मान कर सड़कों का निर्माण हो रहा है. राज्य की स्टेट हाइवे के अलावा जिला सड़क का तेजी से निर्माण हो रहा है.  सड़क चौड़ीकरण व निर्माण करने का काम चित्तौड़ की कंपनी जेएमसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को मिला है.

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …