Breaking News

भाजपा पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने बजट को मिथिला के लिए मील का पत्थर बताया !

उ०स० डेस्क:-

(दरभंगा) -भाजपा बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष साहब बेनीपुर के पूर्व विधायक श्री गोपाल जी ठाकुर ने बजट पेश पर कहा यह बजट खासकर मिथिला के लिए मील का पत्थर साबित होगा लोगों का पलायन रुकेगा उद्योग लगेगा कारखाना बनेगा मिथिला का संपूर्ण विकास होगा समस्त मिथिला के तरफ से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को एवं माननीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी को बधाई ठोस तरीके पेश किए गए विकासात्मक बजट के लिए मैं वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी को बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम पूर्ण बजट है। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को अपना धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियों के परिणाम इतने साकारात्मक रहे हैं कि आज भारत विश्व की सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर दो पायदान उपर पहुंचने के मार्ग पर अग्रसर है। इस वर्ष अपना देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा। वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी ने आज अंतिम पूर्ण कालिक बजट पेश कर दिया। इस बजट पर देश-दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं। यह पूर्णतः विकासात्मक बजट है। योजनाबद्ध तरीके से विकासात्मक परियोजनाओं को पूर्ण करने की दशा-दिशा के साथ पेश किया गया यह बजट उस असंतुलन को भी दूर करने वाला सिद्ध होगा जिसे दुर्भाग्य से देश अभी तक ढोता आ रहा है। ग्रामीण भारत को लेकर बना असंतुलन अब दूर होने की प्रक्रिया में है। इस बजट में किसानों को केन्द्र में रखा गया है। उनकी आय दोगुना करने की समय सीमा तो पहले से ही 202 2 तय कर दी गई है लेकिन उसके पहले उन्हें उनकी लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। पिछले साल एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद यह पहला बजट है। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर जो हौवा खड़ा किया गया था और मुद्दों के अभाव में तोतारटंत की तरह जिसे विपक्ष आज भी दुहराता है , देश , दो महत्वूपूर्ण आर्थिक सुधारों के लागू होने के बाद शुरूआती दिक्कतों से बाहर आ चुका है जिसकी चर्चा विदेशी संस्थाओं तक ने की है। बजट पूर्णतः साकारात्मक है , विकासोन्मुख है एवं लोगों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाला है यह बजट देश के सवा सौ करोड़ों लोगों का बजट है यह बजट सबका साथ सबका विकास का बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली जी को एक बार पुनः बधाई एवं धन्यवाद दिया|

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *