Breaking News

लखनऊ : हर्ष फायरिग में 4 लोग जख्मी

रामकिशोर रावत

लखनऊ।माल इलाके के गांव में बीती रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें से एक को माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।वही तीन लोगो का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।माल इलाके के मसीढा हमीर गांव निवासी अवनींद्र कुमार सिंह की पुत्री वैष्णवी उर्फ पूजा की बारात सोमवार रात विकास सिंह उर्फ देवांश पुत्र मुनेंद्र पाल सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर बावन जिला हरदोई से बारात आई थी बीती रात समय लगभग 12 बजे शादी समारोह में लड़की के पिता के बहनोई गजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह निवासी रामपुर थाना चकलवंशी जिला उन्नाव के पास लाइसेंसी दुनाली बंदूक व एक अवैध तमंचा से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे जिससे रणविजय सिंह उर्फ पंकज सिंह के पैरों में छर्रे लगने से बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर हालत गंभीर बताई जा रही है। वही आशुतोष सिंह हरदोई जनपद के कमर में छर्रे लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। दो लोग भी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। जबकि रणविजय सिंह ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है पुलिस ने 307 की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जबकि हाईकोर्ट ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बाद भी किया जा रहा है हर्ष फायरिंग।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *