Breaking News

‘‘आवाज‘‘ के ब्यूरो चीफ बिजय सिंह को दी जान से मारने की धमकी !

देवघर (रांची बयूरो) : देवघर स्थानीय नगर थाना देवघर के अन्तर्गत बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप आवाज के ब्यूरो चीफ बिजय सिंहा को जान से मारने की धमकी दी। घटना संध्या लगभग 7 बजे की है, संवाददाता विजय सिंहा खबर संग्रह कर टावर की ओर से चलकर अपने कार्यालय सुभाष चौक की ओर जा रहे थे, इसी बीच शनि मंदिर, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के निकट, की ओर से एक बाईक सवार ने सामने से रास्ता रोककर गाली-ग्लौज करते हुए पाॅकेट से रिवाॅल्वर निकालकर तानते हुए कहा कि इसी जगह एक पत्रकार को मारा गया था।

आज तुम्हारी बारी है, सम्हल जाओ आगे से सोच-समक्षकर लिखना नहीं तो तुम भी जान से हाथ धो बैठोगे, उनके साथ रहे कुछ लोगों में से एक ने कहा कि पिंटू भैया गोली चला दो। इसी बीच लोगों की भीड़ जमा होने लगी जिसे देखकर वो सभी भाग गए। मामले की सूचना स्थानीय नगर थाना पुलिस को देते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की। समाचार लिखे जाने तक देवघर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *