Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की गई।

received_1758168467745456दरभंगा : जिलाधिकारी डाॅ0 चन्दशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में की गई।

 सर्वप्रथम लोक शिकायत निवारण अधिनियम – 2015 के तहत प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन के स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे अपने सभी पारित आदेशों को आॅनलाईन करें। आदेश सोच-समझ कर नियमानुकूल करे। अबतक निष्पादित परिवाद पत्रों में सर्वोत्तम 05 का चुनाव कर भेजे ताकि उसे प्रचारित करवाया जा सके। विदित है कि अधिनियम के अनुसार 60 कार्य दिवसों के अन्दर परिवाद पत्र के मामलों का निस्तार किया जाना है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन के स्थिति की समीक्षा की गई। सभी लंबित मामलो को अविलम्ब निष्पादित कर प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया। सी0डब्लू0जे0सी0, एम0जे0सी0 एवं एल0पी0ए0 मामलों की समीक्षा की गई एवं सभी संबंधित विभागों को प्रति-शपथ पत्र बनाकर दाखिल करने का निदेश दिया गया। लंबित ए0सी0, डी0सी0 विपत्रों की विभागवार समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को यथोचित विपत्र बनाकर महालेखाकार कार्यालय, पटना में जमा करने का निदेश दिया गया। जिला कोषागार पदाधिकारी को लंबित ए0सी0 बिल की समीक्षा हेतु अलग से बैठक का आयोजन करने का निदेश दिया गया। ताकि डी0सी0 विपत्र बनाये जाने में तेजी लायी जा सके। सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पेंशन वितरण हेतु डाटा डिजिटाईजेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि अबतक कुल 85 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य को अविलम्ब पूरा करने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को  चेतावनी पत्र देने का निदेश दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ की गई। अबतक किये गये कार्यो में और तेजी लाने का निदेश दिया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा,  डीआरडीए निदेशक जेड हसन, अनुमण्डल पदाधिकारीगण, डीसीएलआर, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह- वरीय उप समाहत्र्ता रविंद्र कुमार दिवाकर, वरीय उप समाहत्र्तागण, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …