Breaking News

तालाब बचाव समिति की हुई बैठक

दरभंगा, विजय भारती :- जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में तालाब बचाव समिति की हुई बैठक।  बैठक में समिति के सदस्य विवेकानंद झा द्वारा बताया गया कि जिले के तालाबों को सुरक्षित रखने हेतु 15 अगस्त एवं 02 अक्टूबर को तालाबों के समीप कार्यक्रम निर्धारित किया जा सकता है।
साथ ही शहरी क्षेत्र के तालाब की सुरक्षा के लिए नगर निगम के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा सकता है।  जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को 75 अमृत सरोवर के साथ जिले के प्रत्येक पंचायत के एक बड़े तालाब पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रत्येक पंचायत के लिए एक समिति का गठन कर लिया जाए, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी को भी रखा जाए। 15 अगस्त के दिन उस स्थल के सबसे वरीय जनप्रतिनिधि या सबसे सम्मानित व्यक्ति से झंडोत्तोलन करवाया जाए। समिति द्वारा तालाबों को बचाव को लेकर अन्य जिलों में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि से दरभंगा में भी कराया जा सकता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …