Breaking News

दरभंगा : विकास के दौड़ में माहनौली गॉव अभी भी पिछड़े गॉव में शामिल।

दरभंगा। इस विकास के दौर में जिले का माहनौली गॉव विकास से कोसों दूर है। इस गॉव के लोगों की स्थिति नारकीय बनी हुई है, नाली और सड़क के अभाव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। लोगों को पानी हेलकर ही आना-जाना करना पड़ता है। गॉव के लोगों को नाला और सड़क नहीं होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस गॉव में आने जाने वाले को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय में तो रास्ता पानी से डूब ही जाता है, ऐसी स्थिति में लोग घर से निकलने में खतरा महसूस करते है। क्योंकि रास्ते पर पानी लगने से गड्ढे का पता नही चलता जिससे लोगों को गिरने की अंशाका बनी रहती है। कभी-कभी तो लोग बाईक लेकर उस गड्ढे में गिर भी जाते है जिसके कारण उन्हें काफी चोटें भी लग जाती है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *