Breaking News

लखनऊ : दिनदहाड़े दलित के घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, तीन की हालत गंभीर,पुलिस पर क्रास मुकदमा लिखने का आरोप

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह भले पुलिस को सुधारने की लगातार कोशिश में हों लेकिन प्रदेश की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र का है। यहां एक दलित परिवार ने पुलिस इटौंजा पुलिस पर दबंगो के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उनके घर पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के मुकदमे में पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर में खेल करते हुए हल्की धाराओं में केस दर्ज किया, जबकि आरोपी पक्ष की तरफ से तहरीर पर पीड़ित परिवार के ऊपर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में इटौंजा थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर सुलह समझौता करवा दिया गया है।

पीड़ित परिवार के तीन लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, मामला इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुरवा, चंदनापुर का है। यहां रहने वाले दलित विजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 24 जून 2018 को पीड़ित के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। हमले से पहले दबंगों ने पीड़ित को जाति सूचक गलियां दी। आरोप है कि गांव के रहने वाले अपराधी प्रवत्ति के छोटू पुत्र देव नारायण सिंह, देव नारायण सिंह, शशि भूषण, शिवम, दीपक, सुरेंद्र, गोलू, राजा, शुभम, मुन्ना सिंह, बदुल्ले ने गाली देते हुए लाठी डंडे लेकर घर के अंदर घुसकर हमला किया। इस दौरान विजय और उसके परिवार के तीन लोगों का सर फट गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो

इस दौरान ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया इसमें दबंग हाथों में डंडे लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष को लहूलुहान हालत में थाने ले आई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमले में घायल होने के कारण उसका विवेक काम नहीं कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने थाने में साधारण प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। जिसमें कई तथ्य लिखना छूट गए थे। पुलिस ने इस संबंध में मु.अ.सं. 208/18 धारा 323, 504, 506 आईपीसी व 3(1)(5), 3(1) (घ) में मुकदमा पंजीकृत किया।

पुलिस पर तहरीर में खेल करने का आरोप

पीड़ित विजय का आरोप है कि विपक्षी दीपक पुत्र देवनारायण ने उसकी पत्नी को धमकी दी कि 15 लाख रुपए देकर तुम्हारे पति को जान से मरवा देंगे। शेर के मुंह में हाथ डाल कर बहुत गलत किया। आरोप है कि विपक्षी लगातार पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि  विपक्षी गणों के ऊपर कई आपराधिक मारपीट के मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। ये सभी  दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, इनके बड़े-बड़े नेताओं के संपर्क हैं तथा गवाहों को तोड़ने के लिए गांव में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने सुलह कराने के लिए आरोपियों की तहरीर पर पीड़ितों पर ही मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसलिए पीड़ित ने सीएम से इसका संज्ञान लेकर उचित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान कर अपराधियों को जेल भेजने की गुहार लगाई है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *